Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार मैग्नेटी मैरेली का भारत में अपनी आय तिगुनी करने का लक्ष्य
'

मैग्नेटी मैरेली का भारत में अपनी आय तिगुनी करने का लक्ष्य

PTI

- October,30 2012 10:33 AM IST

कल-पुर्जा बनाने वाली इतालवी कंपनी मैग्नेटी मैरेली अगले चार साल में अपनी आय तिगुनी कर करीब 3,000 करोड़ रुपए करने की योजना पर विचार कर रही है। वह भारतीय बाजार में नयी प्रौद्योगिकी पेश करेगी।

कंपनी ने कहा है कि वह यहां दो-तीन महीनों में :फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम:

दोपहिया वाहनों के इंजनों में ईंधन प्रेषक प्रणाली के विनिर्माण का कारखाना लगाने के बारे में दो तीन माह में निर्णय कर सकती है। यह कारखाना एक नयी संयुक्त उद्यम इकाई के रूप में लगाने का विचार है।

कंपनी भारत में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपए के निवेश की योजना बनाई है। वह यहां से यूरोप और अन्य देशों के बड़े वाहन

विनिर्माताओं को कल-पुर्जों का निर्यात बढाने की तैयारी में है।

मैग्नेटी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी यूजेनियो रेजेली ने यहां कहा भारत हमारे लिए तेजी से वृद्धि दर्ज करता प्रमुख बाजार है। इस वर्ष भारत में कंपनी को 1,100 करोड़ रुपए की आय की उम्मीद है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य चार साल में इसे तीन-गुना कर 3,000 करोड़ रुपए करने का है।

भारत से आय बढ़ाने के लिए कंपनी ने चौपहिया और दोपहिया वाहन बाजार के लिए नयी प्रौद्योगिकी पेश करने की योजना बनाई है।

उन्होंने कहा भारत में दोपहिया उत्सर्जन मानदंड बदलने वाला है।..... इसे देखते हुए नयी ईंधन प्रेषक प्रणाली के विनिर्माण के लिए नया संयुक्त उद्यम शुरू करने का निर्णय किया जा सकता है।

कंपनी भारतीय बाजार में एएमटी :आटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन: प्रौद्योगिकी भी पेश कर सकती है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement