Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार दहेज हत्या का मामला दर्ज
'

दहेज हत्या का मामला दर्ज

PTI

- October,30 2012 10:33 AM IST

हरियाणा के जिला फरीदाबाद में दहेज की मांग को लेकर अध्यापक बहू की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर एवं ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कुणाल ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी बहन मीनू की 11 मई 2005 में शादी के बाद से ही पति कुलदीप, सास कौशल्या एवं बहन आशा उसकी बहन को कम दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करते थे।

उन्होंने बताया कि कुणाल का दावा है कि मीनू के पिता ने कुलदीप के मांगने पर एक लाख रुपए दे दिये, लेकिन उसके बाद भी उनका लालच खत्म नहीं हुआ तथा उसकी बहन को दहेज के लिए तंग करने लगे। इसी दौरान उसके मां..बाप का देहांत हो गया और कुलदीप मकान बेचकर हिस्सा लाने को कहने लगा।

कुणाल ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के ससुराल वाले उसे तीज..त्योहार पर भी घर नहीं भेजते थे। उसकी बहन मीनू मानव रचना स्कूल सेक्टर..14 में शिक्षक थी। उसकी सास एवं ननद उसकी बहन की तनख्वाह एवं एटीएम अपने पास रखते थे। इस बारे में कई बार उसने इन लोगों को समझाया, लेकिन ये लोग नहीं माने। गत 23 अक्तूबर को उसको फोन पर सूचना मिली कि उसकी बहन की मृत्यु हो गयी।

कुणाल ने आरोप लगाया कि उसके बहनोई एवं उसके परिजनों ने दहेज के लालच में मिलीभगत करके उसकी बहन मीनू की हत्या करके लटका दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement