Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार चुनावी भाषण को लेकर वस्तानवी को मिली क्लीन चिट
'

चुनावी भाषण को लेकर वस्तानवी को मिली क्लीन चिट

PTI

- October,30 2012 10:28 AM IST

चुनाव आयोग ने दारूल उलूम देवबंद के पूर्व कुलपति मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी को उनके चुनावी भाषण के मामले में आज क्लीन चिट दे दी ।

भाजपा ने वस्तानवी के भाषण को भड़काउ और आचार संहिता का उल्लंघन बताया था ।

सूरत के मांडवी में 22 अक्तूबर को आयोजित कांग्रेस की एक चुनावी रैली में उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि जालिम की तारीफ करना अपराध है और उन्होंने कभी मोदी की प्रशंसा नहीं की ।

वस्तानवी ने कथित तौर पर अल्पसंख्यकों से कांग्रेस को वोट करने की अपील की थी ।

भाजपा ने भाषण को भड़काउ करार देते हुए चुनाव आयोग में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी और इसे आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन बताया था ।

चुनाव आयोग ने आज पार्टी को भेजे पत्र में कहा कि उन्हें जांच के बाद वस्तानवी द्वारा सार्वजनिक रैली में दिए गए भाषण और अपील में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला । इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी नहीं बनती है ।

मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पूरे कार्यक्रम की सीडी देखने के बाद आयोजक और दो वक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है लेकिन वस्तानवी के मामले में आदर्श चुनाव संहिता का कोई उल्लंघन नहीं पाया गया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement