Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार कुडनकुलम का विरोध कर रहे वाइको समेत अनेक कार्यकर्ता हिरासत में
'

कुडनकुलम का विरोध कर रहे वाइको समेत अनेक कार्यकर्ता हिरासत में

PTI

- October,30 2012 10:24 AM IST

कुडनकुलम परमाणु उर्जा संयंत्र को रोकने की मांग कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ता और अनेक राजनीतिक संगठनों के नेताओं को आज राज्य विधानसभा का घेराव करने की कोशिश करते वक्त हिरासत में ले लिया गया।

एमडीएमके नेता वाइको, विदुथलाई चिरुथाइगल काची के नेता और सांसद टी तिरुमावालवन, तमिल समर्थक नेता पी नेदुमारन के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं और मछुआरों को भारी पुलिस बल ने उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वे सचिवालय की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे।

भारत..रूस की साझेदारी वाली इस परियोजना का कड़ा विरोध करते हुए वाइको ने आरोप लगाया कि भारत ने कुडनकुलम परमाणु उर्जा परियोजना से श्रीलंका को बिजली देने की गुपचुप सहमति की है।

तिरुमावालवन ने कहा कि केवल कुडनकुलम ही नहीं बल्कि देश में कालपक्कम और अन्य सभी परमाणु उर्जा केंद्रों को बंद किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री जयललिता को प्रतिष्ठा की चिंता करने के बजाय परियोजना को बंद करने के प्रयास करने चाहिए।

परमाणु विरोधी कार्यकर्ताओं ने इदिनथकराई में समुद्र के पास मानव श्रृंखला भी बनाई।

विरोध प्रदर्शन कर रहे संगठन पीपुल्स मूवमेंट अगेंस्ट न्यूक्लियर एनर्जी के संयोजक एस पी उदयकुमार ने इदिनथकराई में संवाददाताओं से कहा कि 31 अक्तूबर को उनके समर्थक नयी दिल्ली तथा चेन्नई में अनेक दूतावासों को ग्यापन सौंपकर परमाणु उर्जा संयंत्रों को बंद करने की जरूरत पर जोर देंगे। तमिलनाडु के 13 तटीय जिलों और केरल तथा पुडुचेरी के नौ जिलों के मछुआरे भी उस दिन प्रदर्शन करेंंगे।

उदयकुमार ने दावा किया कि 25 हजार लोग चेन्नई में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए हैं और यह बड़ी जीत है।

केएनपीपी की पहली इकाई में पिछले साल दिसंबर में काम शुरू होना तय था लेकिन विरोध प्रदर्शन के कारण इसमें देरी हुई है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement