लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर कज्जाफी के सबसे छोटे बेटे खमीस कज्जाफी की एक लड़ाई के दौरान मौत हो गई । ठीक एक वर्ष पहले विद्रोहियों ने कज्जाफी की हत्या कर दी थी ।
डेली मेल की खबर के मुताबिक, लीबियन नेशनल कांग्रेस के प्रवक्ता उमर हमदान ने कहा कि 28 वर्षीय :खमीस की: लड़ाई में मौत हो गई । उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी ।
खबर के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि कज्जाफी के सातवें पुत्र का शव कल कज्जाफी समर्थक सेना और लीबिया की सेना में बानी वलीद में हुई भयंकर लड़ाई के बाद कल मिला ।
हालांकि अभी इस बात को लेकर अलग-अलग खबरें आ रही हैं कि उनकी लड़ाई में ही मौत हो गई थी या फिर वह घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई ।
भाषा