Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार फरीदकोट से अगवा नाबालिग गोवा में बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
'

फरीदकोट से अगवा नाबालिग गोवा में बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

PTI

- October,21 2012 7:33 PM IST

पंजाब के फरीदकोट से 24 सितंबर को अगवा की गयी लड़की को पुलिस ने गोवा में बरामद किया। पुलिस ने इस अपहरण को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त को भी धर दबोचा।

बठिंडा जोन के पुलिस महानिरीक्षक निर्मलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि नाबालिग लड़की को अगवा करने वाला निशान सिंह उसे गोवा ले गया था।

शुरुआती सुराग के आधार पर पुलिस दल गोवा पहुंचा।

ढिल्लों ने बताया कि पुलिस दल ने अपहरणकर्ता निशान को गिरफ्तार कर लिया और 15 वर्षीय लड़की को छुड़ा लिया।

बताया जाता है कि दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस लड़की को निशान ने सरेआम अगवा कर लिया था। उसने अपहरण करते वक्त हवा में गोली भी चलाई थी ।

जांच के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया और अपहरण में इस्तेमाल किये असलहे और वाहन बरामद कर लिये गये थे।

इस घटना के बाद लड़की को छुड़ाने में हो रही देरी के चलते विपक्षी दल कांग्रेस ने पंजाब सरकार की कड़ी आलोचना की थी।

भारी आलोचना के बाद फिरोजपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक पी एस उमरानंगल समेत दो पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था।

उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने हाल ही में इस अपहरण के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को पांच लाख रूपये के इनाम की घोषणा की थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement