दिल्ली डेयरडेविल्स और आकलैंड एसेस के बीच कल यहां चैम्पियंस लीग ट्वेंटी20 मैच एक भी गेंद फेंके बिना बारिश के कारण रद्द हो गया।
मैच निर्धारित कट आफ समय से एक घंटे पहले ही रद्द कर दिया गया।
इससे दोनों टीमों को दो दो अंक मिलेंगे।
दिल्ली डेयरडेविल्स के दो मैचों में छह अंक हो गये हैं और वह टाइटन्स :आठ अंक: के बाद ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर है और उसकी अच्छी रन रेट प्लस 2.60 है वहीं आकलैंड एसेस के तीन मैच में छह अंक हैं जिससे वह दिल्ली डेयरडेविल्स के नीचे तीसरे स्थान पर है।
दिल्ली का अगला मैच कल केपटाउन में पर्थ स्कार्चर्स से होगा ।
भाषा