Advertisement
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिजMulti-Factor Funds: कम जोखिम में बेहतर रिटर्न का मौका या सिर्फ नया ट्रेंड? निवेश से पहले जानें फायदे-नुकसानICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?
अन्य समाचार दिग्विजय के आरोपोें को केजरीवाल ने किया खारिज
'

दिग्विजय के आरोपोें को केजरीवाल ने किया खारिज

PTI

- October,21 2012 4:35 AM IST

सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने अरविंद केजरीवाल ने आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि केजरीवाल ने सात साल पहले सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में प्रवेश के लिये लाबिंग की थी । केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने ऐसे किसी पैनल में कभी सदस्य नहीं बनना चाहा जिसके पास कोई शक्ति नहीं है ।

केजरीवाल ने कहा, मैंने एनएसी के लिये कभी भी किसी से नहीं कहा । यह पूरी तरह से झूठ है । मेरी एनएसी का सदस्य बनने की कभी इच्छा नहीं रही । मेरी एनएसी में कोई रूचि नहीं है ।

केजरीवाल ने कहा, एनएसी के पास क्या शक्तियां हैं ? इसने क्या समाज सेवा की है ? इसमें केवल व्यक्ति बैठता है और सोनिया गांधी के साथ चाय पीता है और यह मुझे पसंद नहीं है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस डर गई है और उनके खिलाफ अपना अंतिम हथियार इस्तेमाल कर रही है ।

उनकी यह प्रतिक्रिया ऐसे समय पर आई है जब सिंह ने दावा किया था कि स्वामी अग्निवेश के साथ वे वर्ष 2005-06 में परिषद के सदस्य बनने में मदद के लिये उनसे मिले थे ।

उधर अग्निवेश से संपर्क किये जाने पर उन्होंने कहा कि यह कथित बैठक छह से सात साल पहले होने की बात कही जा रही है और उन्हें ऐसी किसी बैठक के होने का याद नहीं है ।

अग्निवेश ने कहा, जिस मुद्दे को सिंह ने उठाया है, वह वर्ष 2005-06 में हुआ था । मुझे याद नहीं है कि मैं केजरीवाल के साथ उनसे मिला था या नहीं ।

केजरीवाल को लिखे पत्र में एआईसीसी के महासचिव ने उन्हें अति महत्वाकांक्षी आत्ममुग्ध शख्स बताया था । सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल चाहते थे कि वह एनएसी का सदस्य बनाये जाने के लिये उनके नाम की सिफारिश करें ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement