प्रधानमंत्री ने इस मौके पर आधार शासकीय श्रेणी में प्रथम पुरस्कार डा अभिताभ कौशल उपायुक्त जिला रामगढ ,झारखंड को ,दूसरा पुरस्कार संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर नीतू कुमार प्रसाद एवं कलेक्टर ए बाबू पूर्व गोदावरी जिला आंध्र प्रदेश तथा तीसरा पुरस्कार कुणाल कुमार जिला कलेक्टर औरंगाबाद महाराष्ट्र और आधार उत्कृष्टता पुरस्कार बैंक आफ इंडिया के राजेश अग्रवाल को प्रदान किया।
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री छात्रवृति और मुफ्त लैपटाप योजना के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृति के चेक और लेपटाप भेट किए। संप्रग अध्यक्ष ने मुफ्त स्कूटी योजना के तहत लाभान्वित विधार्थियों को स्कूटी सौपी।
इस मौके पर रेल मंत्री डा सी पी जोशी, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा, केन्द्रीय संचार एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट ,योजना आयोग के उपाध्यक्ष मान्टेक सिंह आहलूवालिया भी मौजूद थे।
डा मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी समारोह के बाद हेलीकाप्टर से जयपुर रवाना हो गये।
इससे पहले प्रधानमंत्री और संप्रग अध्यक्ष के दिल्ली से विशेष वायुयान से सांगानेर हवाई अडडे पहंुचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगवानी की।
भाषा अनिल
मीना प्रादे25
10201435 दि
नननन