, 21 अक्तूबर
तटरक्षकों को ताइवानी अधिकारियों ने 12,703 टन वजन वाले मिंग यांग पोत में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद तटरक्षक ने बीती रात विमान और गश्ती नौकाएं वहां भेजींं।
मिंग यांग पोत में जब आग लगी तब वह ओकीनावा के मुख्य द्वीप से 150 किमी दक्षिण पूर्व में था।
तटरक्षक ने कहा कि उसने सेंट विन्सेन्ट और ग्रेनेडाइन्स पोत पर सवार लोगों को अपनी गश्ती नौका मोतोबू में सुबह सात बजे बिठाया। इनमें से तीन को मामूली चोटें आई हैं।
ओकीनावा प्रांत के नाहा स्थित 11 वीं रीजनल कोस्ट गार्ड हेडक्वार्टर के अनुसार, मालवाहक पोत से धुआं निकलता दिखाई दिया जिसके बाद ताइवानी अधिकारियों ने जापानी तटरक्षक को सूचित किया।
तोक्यो और बीजिंग के बीच सेनकाकू द्वीपसमूह की संप्रभुता को लेकर चल रहे विवाद के मद्देनजर जापान ने चीनी टोही नौकाओं की गतिविधियों की निगरानी शुरू कर दी है।