Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार बांग्लादेश में 2009 विद्रोह की सुनवायी पूरी, 723 और सीमा रक्षकों को जेल
'

बांग्लादेश में 2009 विद्रोह की सुनवायी पूरी, 723 और सीमा रक्षकों को जेल

PTI

- October,20 2012 10:13 PM IST

बांग्लादेश में आज वर्ष 2009 में हुए हिंसक विद्रोह में भूमिका के लिए 723 और सीमा रक्षकों को जेल की सजा सुनाई गई । इसके साथ ही विद्रोह में शामिल होने के आरोप में जेल जाने वाले सैनिकों की संख्या करीब 6,000 हो गई है ।

विद्रोह करने वाली 57 इकाईयों में से अंतिम के खिलाफ फैसला सुनाते हुए एक अर्धसैनिक बल अदालत ने 723 विद्रोही सैनिकों को कारावास की अलग-अलग अवधि की सजा सुनायी है । अधिकतम सजा सात वर्ष की सजा सुनायी गई है ।

कुल 733 आरोपियों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश :बीजीबी: के मुख्यालय में स्थित अस्थाई अदालत में पेश किया गया था । न्यायाधीश ने उनमें से 10 लोगों को बरी कर दिया ।

वर्ष 2009 में हुए इस विद्रोह में 57 सैन्य अधिकारियों समेत 74 लोगों की हत्या कर दी गई थी ।

आरोपी सीमा रक्षक बल के सदर बटालियन के सैनिक हैं । इसे पहले बांग्लादेश राइफल्स :बीडीआर: कहा जाता था । विद्रोह केे दौरान 25-26 फरवरी को इनकी यूनिट पिलखाना में तैनात थी ।

बीडीआर अधिनियम के तहत आरोपियों में से 64 को अधिकतम सात वर्ष की सजा दी गई है ।

इस मामलेे में 6,011 बागी सैनिकों के खिलाफ देश की 11 विशेष अर्धसैनिक बल अदलतों में मुकदमा चलाया गया । 56 यूनिट्स की सुनवायी पूरी होने तक अदालत ने 5,926 विद्रोही सैनिकों को अलग अलग अवधि की सजा सुनायी और 115 को बरी कर दिया था ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement