सात बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी और अनुभवी गीत सेठी के अलावा धु्रव सितवाला ने आज यहां विश्व बिलियड्र्स चैम्पियनशिप के शुरूआती दिन अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आसान जीत दर्ज की।
आडवाणी ने आस्टि्रया के मार्टिन शेमिट को 874 . 149 से और टाइम प्रारूप में दूसरे गेम में मार्टिन बज को 732 . 183 से हराया।
सेठी ने पहले गेम में इंग्लैंड के जानी इवांस को 687 . 168 से और सितवाला ने इंग्लैंड के रेयान मियर्स को 702 . 134 से शिकस्त दी।