Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार राम के मर्यादित चरित्र के चलते लोगों ने उनकों भगवान माना - पुस्तक
'

राम के मर्यादित चरित्र के चलते लोगों ने उनकों भगवान माना - पुस्तक

PTI

- October,20 2012 8:53 PM IST

भगवान राम सदियों से भारतीयों की श्रद्धा का आधार रहे हैं। भारत के साहित्य, कला, चित्र और लोकजीवन में राम का चरित्र इतना अधिक मर्यादित है कि लोगों ने उन्हें भगवान माना है। लेकिन बदलते हुए समय के अनुसार आज की पीढ़ी के लिए ये आधार कमजोर और पुराने पड़ने लगे हैं।

आप भी बन सकते हैं रामके लेखक डा. विजय अग्रवाल अपनी नई पुस्तक में राम के चरित्र को बिल्कुल ही नए और आधुनिक संदर्भों में देखते हैं। अग्रवाल इस मान्यता को लेकर चले हैं कि राम भी एक राजपुत्र ही थे। लेकिन उन्होंने अपने जीवन में जो निर्णय लिए, संघर्ष का जो रास्ता चुना, अपनी चेतना को जो लगातार शुद्ध करते गए तथा अपने बात-व्यवहार के लिए जो नीति अपनाई, उसने उन्हें भगवान बना दिया।

इस पुस्तक ने राम के चरित्र को बिल्कुल नए अंदाज में पाठकों के सामने पेश किया है। जनकपुर की वाटिका में सीता को देखकर राम के मन में उठी प्रेम की भावना, धनुष यग्य में राम द्वारा प्रेम की शक्ति का प्रयोग किया जाना, भगवान परशुराम के क्रोध को शांत करने की कला, सीता के स्वर्णमृग का आधुनिक प्रसंग, बालि के वध तथा शूर्पणखा के नाक के काटे जाने का औचित्य सहित कई ऐसे प्रसंग हैं, जिनका विश्लेषण एकदम नया है, चमत्कारिक और रोमांचकारी भी। राम के चरित्र के इतने नए आयाम आपको इसमें पहली बार देखने को मिलेंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement