कांग्रेस ने केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के खिलाफ आरोपों को नकारा। पवार पर देश की पहली पर्वतीय नगर परियोजना, लवासा में अवैध भूमि अधिग्रहण मंे शामिल होने का आरोप है।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं को बताया, मुझे लगता है कि कृषि मंत्री ने अपना पक्ष रख दिया है। जो भी बताया जा रहा है उस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। साथ ही यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख पवार ने दावा किया कि राज्य की पर्वतीय स्थल परियोजना के तहत उनके गृह जनपद पुणे में 300 एकड़ भूमि दी गयी।
पूर्व आई पी एस अधिकारी वाई पी सिंह ने पवार पर आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री और उनका परिवार लवासा मंे अवैध भूमि अधिग्रहण में शामिल है।
भाषा