Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार भुवनेश्वर, रितुराज ने मध्य क्षेत्र को दलीप ट्राफी फाइनल तक पहुंचाया
'

भुवनेश्वर, रितुराज ने मध्य क्षेत्र को दलीप ट्राफी फाइनल तक पहुंचाया

PTI

- October,18 2012 4:13 AM IST

भुवनेश्वर कुमार ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दम पर मध्य क्षेत्र ने आज यहां पहली पारी की 18 रन की बढ़त के आधार पर उत्तर क्षेत्र को शिकस्त देकर लगातार दूसरे साल दलीप ट्राफी फाइनल में जगह बनायी।

उत्तर क्षेत्र के 451 रन के जवाब में मध्य क्षेत्र ने भुवनेश्वर और रितुराज के बीच 10वें विकेट के लिये 127 रन की शानदार साझेदारी से 469 रन बनाये। भुवनेश्वर ने प्रथम श्रेणी कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 128 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 13 चौके और तीन छक्के जड़े जबकि रितुराज ने नाबाद 39 रन बनाये।

मैच में मुकाबला तभी खत्म हो गया था जब भुवनेश्वर ने इशांत शर्मा की गेंद पर दो रन बनाकर अपनी टीम को महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी थी। इससे पहले रितुराज ने दिल्ली के तेज गेंदबाज परविंदर अवाना की गेंद पर दो चौके लगाकर स्कोर बराबर कराया।

भुवनेश्वर ने मैच के बाद प्रेट्र से कहा, यह मेरे प्रथम श्रेणी कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी। मैं खुश हूं कि मैं अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहा।

उत्तर प्रदेश के इस युवा आल राउंडर ने युवराज सिंह के शतकीय प्रयास की चमक भी फीकी कर दी लेकिन उन्होंने कहा कि वह इस स्टार क्रिकेटर की पारी :208 रन: के बारे में नहीं सोच रहे थे।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement