Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार दलित समुदाय के लोगों ने हंगामा किया
'

दलित समुदाय के लोगों ने हंगामा किया

PTI

- October,17 2012 6:13 PM IST

स्थानीय पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के सामने आज उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब जींद पहुंची संयुक्त संसदीय समिति से दलित समुदाय के लोगों को मिलने नही दिया गया। दलित समुदाय के लोग रेस्ट हाउस से संच्चाखेडा जा रही इस टीम की बस के सामने लेट गए और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करने लगे ।

प्रदेशभर में हो रही दलित महिलाओं के साथ कथित बलात्कार की वारदातों के चलते आज समिति की टीम पीडि़तों से मिलने जींद आई थी । यह टीम प्रदेश का दौरा कर पूरी रिर्पोट संसद में पेश करेगी ।

पीडि़तों से मिलने से पूर्व यह टीम पीडब्लूडी रेस्ट हाउस पहुंची तथा अधिकारियों से बैठक कर घटनाओं का जायजा लिया । अधिकारियों से मीटिंग करने के बाद यह टीम जब इन लोगों से बिना मिले ही वापस जाने लगी तो इन लोेगों में रोष बढ़ गया ।

दलित समुदाय के लोगों के बस के सामने लेटने से अफरा तफरी का माहौल हो गया । आनन फानन में यहा मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इन लोगों को सड़क से जबरन उठाया । इस मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे तथा भारी पुलिस बल लगाया था । जारी भाषा सं कवीन्द्र

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement