जम्मू कश्मीर के तीन जिलों में हुई तीन अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि रामबन जिले के चंबलवास में एक ट्रालर चालक दारा की उस समय मौत हो गई जब उसका वाहन सड़क से फिसल कर एक गहरी खाई में जा गिरा । घटना में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं ।
घायलों के नाम योगेश सिंह और संतोख सिंह बताए गए हैं ।
एक अन्य घटना में, कल रात सांबा जिले में जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चीची माता मंदिर के निकट एक वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । इस घटना में एक लड़का ओैर लड़की मारे गए जबकि एक अन्य लड़की घायल हो गई ।
जम्मू शहर के बाग ऐ बहू इलाके में एक मोटरसाइकिल के एक पहाड़ी से नीचे गिर जाने से दो युवक घायल हो गए । दोनों युवकों को सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।