वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने आज नाबार्ड से कहा कि वह शोधकर्ताओं को अपने उत्पादों के पैटेंट हासिल करने में मदद करे।
इसके साथ ही चिदंबरम ने नाबार्ड से कहा है कि वह शोधकर्ताओं की अपने विचारों के आम लोगों के लाभ के लिए कार्यान्वित करने में मदद करे।
वे यहां ग्रामीण नवोन्मेष के लिए नाबार्ड अवार्ड वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नये नये विचारों के दूरदर्शन तथा ग्यान दर्शन चैनलों पर उचित प्रसारण की वकालत की और कहा कि वे इस बारे में प्रसारण मंत्री तथा प्रसारण से जुड़े सचिव से बात करना चाहेंगे।
भाषा