नयी दिल्ली, 15 अक्तूबर : भाषा: चुनाव आयोग को कांग्रेस और भाजपा की ओर से विदेशी योगदान नियमन अधिनियम :एफसीआरए: के संदिग्ध उल्लंघन का पता चला है जिसमें बहुराष्ट्रीय कंपनी वेदांता ग्रुप की सहायक इकाइयों से से चंदा प्राप्त किया गया।
चुनाव आयोग ने आयकर विभाग की मदद से जांच की थी । आयोग ने पाया कि दोनों दलों ने वेदातां ग्रूप...स्टरलाईट इंडस्ट्रीज की दो सहायक इकाइयों और सेसा गोआ ग्रुप से करीब पांच..पांच करोड़ रूपये का चंदा प्राप्त किया।
आधिकारिक सू़त्रों ने बताया कि यह चंदा प्रथम दृष्टया में जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 29 बी का उल्लंघन है जिसमें कहा गया है कि विदेशी योगदान नियमन कानून 1976 की धारा 2 के उपबंध ई के तहत कोई भी राजनीतिक दल विदेशी स्रोत से कोई चंदा प्राप्त नहीं कर सकता है।
चुनाव आसोग ने गृह मंत्रालय के समक्ष अपनी शिकायम में कहा कि पूरे लेनदेन की जांच करायी जानी चाहिए और इसकी जांच एफआरसीए के तहत किया जाना चाहिए क्योंकि चंदा कंपिनयों की ओर दिया गया है जो ब्रिटेन में स्थित है और इस लिहाज से ये विदेश स्रोत हैं।
जारी भाषा दीपक