Advertisement
RBI का बड़ा निर्देश: AI साइबर खतरों का जून अंत तक आकलन करें बैंकSensex-Nifty में दमदार वापसी! 2 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेकSmall Cap Funds का सबसे बड़ा सच! 20 साल की स्टडी ने तोड़ा बड़ा निवेश मिथकराज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिजMulti-Factor Funds: कम जोखिम में बेहतर रिटर्न का मौका या सिर्फ नया ट्रेंड? निवेश से पहले जानें फायदे-नुकसानICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?
अन्य समाचार असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी
'

असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी

PTI

- September,21 2012 6:33 PM IST

असम के धेमाजी जिले में ज्यादातर लोगों के मुश्किलों में फंसने, काजीरंगा नेशनल पार्क का तीन चौथाई हिस्सा पानी में डूब जाने तथा जोरहट, कामरूप, तिनसुकिया, सोनितपुर एवं लखीमपुर जिलों के भी बुरी तरह प्रभावित रहने के साथ ही बाढ़ की स्थिति आज और गंभीर हो गयी ।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धेमाजी जिले के सात लाख लोगों में छह लाख लोग बाढ़ से बेहाल है क्योंकि 100 गांवों में पानी घुस गया है। उफनती नदियों के तटबंध जगह जगह टूट गए हैं एवं बस्तियों एवं खेतों में पानी घुस गया।

सूत्रों के अनुसार राज्य एवं राष्ट्रीय आपदा एवं राहत बलों को राहत एवं बचाव अभियानों में लगाया गया है।

अरूणाचल प्रदेश में बारिश के चलते वहां से आने वाला पानी गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क :केएनपी: में घुस गया।

केएनपी प्राधिकरण ने बताया कि उफनती ब्रह्मपुत्र से 125 शिकार निरोधक शिविरों में से कम से कम 15 डूब गए हैं। पार्क से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज रात धारा 144 लगायी जा सकती है ताकि पानी से डूब क्षेत्र से जान बचाने के लिए बाहर लाने वाले हिरण, सुअर, बत्तख आदि जैसे जानवर वाहनों की चपेट में नहीं आ पाएं।

सू़त्रों के अनुसार एशिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजूली का देश के शेष हिस्सों से संपर्क कट गया है क्योंकि उफनती ब्रह्मपुत्र के चलते नौका सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गयी है।

सूत्रों के अनुसार कामरूप :ग्रामीण: जिले के रांगिया में कम से कम 20 गांव पानी में डूब गए हैं जिससे लोगों को उंचे स्थानों, स्कूलों और रेल पटरियों पर शरण लेना पड़ा।

भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement