लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने आज भारत आयीं सउदी अरब की राजकुमारी आदेले बिंत अबदुल्ला बिन अब्दुलाज़ीज़ का स्वागत किया।
मीरा कुमार ने दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग पर ज़ोर देने की बात कही।
पहली बार भारत आयीं सउदी राजकुमारी ने मीरा से संसद भवन के पुस्तकालय की इमारत में मुलाकात की।
राजकुमारी का स्वागत कर मीरा ने कहा कि भारत और सउदी अरब के बीच एक ऐतिहासिक रिश्ता रहा है। यही रिश्ता दोनों देशों के सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों में झलकता है।
भाषा
नननन