बांग्लादेश की संसद ने एक ऐतिहासिक विधेयक पारित किया है, जिसका लक्ष्य हिंदू समुदाय के सदस्यों के अधिकारों और विशेष तौर पर महिलाओं की शादी से संबंधित धोखाधड़ी से रक्षा करना है।
नये कानून हिंदू विवाह पंजीकरण विधेयक 2012 का लक्ष्य हिंदू समुदाय के सदस्यों को कानूनी और सामाजिक संरक्षण प्रदान करना है।
बीडीन्यूज 24 डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार कानून, न्याय और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री कमरूल इस्लाम ने विधेयक को संसद में पेश किया जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।
विधेयक को संसद में तीन जुलाई को रखा गया था।