Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार सरकार की ओर से ब्लैकलिस्ट किए जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचा आरएडी
'

सरकार की ओर से ब्लैकलिस्ट किए जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचा आरएडी

PTI

- September,20 2012 1:43 AM IST

वाशिंगटन, 20 सितंबर :भाषा: लीबिया के बेनगाजी में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हुए घातक हमले को अमेरिका के एक शीर्ष खुफिया अधिकारी ने आज आतंकवादी हमला करार दिया। इस हमले में लीबिया में अमेरिकी राजदूत क्रिस स्टीवन्स तथा अन्य अमेरिकी कर्मचारी मारे गए थे ।

अमेरिका के नेशनल काउंटरटैरेरिज्म सेंटर के निदेशक मैथ्यू ओल्सन ने कहा, मैं कहूंगा ऐसा है। वह हमारे दूतावास पर किए गए आतंकी हमले में मारे गए।

ओल्सन ने अमेरिकी कांग्रेस में कहा कि हमले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर तथ्यों का निर्धारण किया जा रहा है।

ओल्सन ने कहा, हमारे पास जो सबसे सही जानकारी है, तथ्य हैं, वह इशारा करते हैं कि हमारे दूतावास पर एक अवसरवादी हमला किया गया था। हमला शुरू हुआ, उसका रूप बदला और कई घंटों तक चलता रहा।

उन्हांेने कहा, बहुत सारे शस्त्रों से लैस हमलावरों ने मौजूद स्थिति का खूब फायदा उठाया। हमें नहीं पता था कि उस इलाके में कई आतंकी बहुत सारे शस्त्रों से लैस हैं।

सप्ताहांत में लीबिया के प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार ने हमले के लिए 50 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनमें से कई विदेशी हैं जिन्हें अरब प्रायद्वीप में अलकायदा का हिस्सा माना जा रहा है।

यह हमला अमेरिका पर 11 सितंबर को हुए आतंकवादी हमलों की 11वीं बरसी तथा दुनियाभर में जारी एक इस्लाम विरोधी फिल्म को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच किया गया ।

ओल्सन ने कहा, हमारे पास यह सूचना इस समय नहीं है कि इस हमले के पीछे एक उन्नत योजना या समन्वय काम कर रहा था। हम इसे लेकर भी तथ्यों की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बहुत सारे आतंकी तत्व जिनमें पूर्वी लीबिया में मौजूद आतंकी समूहों के लोग शामिल हैं, इस हमले में शामिल थे। जांच की जा रही है कि इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार था। हम इन हमलों में शामिल लोगों के अलकायदा से संबंधों की जांच कर रहे हैं।

भाषा नरेश

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement