दवा कंपनी वोकहार्ड को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से लांसोप्राजोल की अमेरिकी बाजार में बिक्री की मंजूरी मिल गयी है। इस दवा का उपयोग अल्सर के इलाज में किया जाता है।
वोकहार्ट ने बयान में कहा कि कंपनी को अमेरिकी खाद्य तथा औषधि प्रशासन :यूएसएफडीए: से लांसोप्राजोल की अमेरिकी बाजार में बिक्री की अंतिम मंजूरी मिल गयी है।
वोकहार्ट के संस्थापक चेयरमैन तथा समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हबील खोराकीवाला ने कहा कि अमेरिकी बाजार में लांसोप्रोजोल की बिक्री की मंजूरी कंपनी की शोध एवं विकास क्षमता को बताता है।