Advertisement
क्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियमपश्चिम एशिया संकट से बढ़ा दबाव, उर्वरक सब्सिडी बिल ₹3 लाख करोड़ के पार जाने के आसारRBI का बड़ा निर्देश: AI साइबर खतरों का जून अंत तक आकलन करें बैंकSensex-Nifty में दमदार वापसी! 2 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेकSmall Cap Funds का सबसे बड़ा सच! 20 साल की स्टडी ने तोड़ा बड़ा निवेश मिथकराज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज
अन्य समाचार जापान के प्रधानमंत्री ने परमाणु मुक्त उर्जा नीति का संकेत दिया
'

जापान के प्रधानमंत्री ने परमाणु मुक्त उर्जा नीति का संकेत दिया

PTI

- September,12 2012 8:43 PM IST

जापान के प्रधानमंत्री ने आज संकेत दिया कि उनकी सरकार इस सप्ताह जब नयी उर्जा नीति जारी करेगी तब वह क्रमिक ढंग से परमाणु उर्जा की राह से हटने की घोषणा करेगी।

खबरों के अनुसार मंत्रिमंडल पहले ही नयी नीति पर सहमत हो गया है।

प्रधानमंत्री योशिहिको नोडा ने पार्टी नेतृत्व उम्मीदवारों के बीच बहस के दौरान कहा कि वह समझते हैं कि ज्यादातर जापानी परमाणु मुक्त देश का समर्थन करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी सत्तारूढ़ डेमाक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान की पिछले सप्ताह की इस सिफारिश को ध्यान में रखेंगे कि परमाणु उर्जा पर जापान की निर्भरता चरणबद्ध तरीके से 2030 तक समाप्त की जाए।

उन्होंने कहा, इस लक्ष्य को कैसे हासिल किया जाए, उस पर अलग अलग राय हो सकती है। इन सभी बातों पर गौर करते हुए हमारी पार्टी ने पिछले सप्ताह प्रस्ताव किया था कि हमें परमाणु मुक्त समाज का लक्ष्य रखना चाहिए। मुझे उस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

जापान का यह कदम ऐसे समय में आया है जब परमाणु बिजली के खिलाफ विरोध लगातार जारी है। संसाधनों की कमी से जूझ रहा जापान इसी के साथ जर्मनी की राह पर आ जाएगा जिसने कहा है कि वह 2022 में परमाणु उर्जा की राह से हट जाएगा।

जापान पिछले साल के फुकुशिमा परमाणु संकट के आलोक में नयी उर्जा नीति की दिशा में बढ़ा है। सुनामी की वजह से फुकुशिमा परमाणु संंयंत्र दुर्घटनााग्रस्त हो गया था और बड़े क्षेत्र में विकिरण फैल गया था।

एपी

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement