Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार बीजी समूह, बीएचपी बिलिटन मंे तेल उत्खनन के लिए करार
'

बीजी समूह, बीएचपी बिलिटन मंे तेल उत्खनन के लिए करार

PTI

- September,10 2012 5:03 PM IST

ब्रिटेन के बीजी समूह तथा आस्ट्रेलिया की बीएचपी बिलिटन ने मुंबई बेसिन के गहरे समुद्र के ब्लॉक मंे तेल एवं गैस उत्खनन के लिए करार किया है। इन दोनांे को ये ब्लॉक नई उत्खनन लाइसेंसिंग नीति

कुल मिलाकर 2010 मंे नेल्प-नौ के तहत तेल एवं गैस उत्खनन एवं उत्पादन के लिए कुल 34 क्षेत्रांे की पेशकश की गई थी। पिछले साल 28 मार्च को निविदा बंद होने के समय तक 33 ब्लॉकांे के लिए बोलियां मिली थीं।

इनमंे से 16 ब्लॉकांे का आवंटन ओएनजीसी और आयल इंडिया जैसी कंपनियांे को किया गया, वहीं 10 ब्लॉकांे के लिए बोलियां खारिज कर दी गईं, क्योंकि बोली लगाने वाली कंपनियांे ने उम्मीद से कम मुनाफे की पेशकश की थी। जिन 16 ब्लॉकांे का आवंटन किया गया उनमंे से 14 के लिए उत्पादन भागीदारी करार :पीएससी: हो चुका है।

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलांे की समिति :सीसीईए: ने पिछले महीने 5 और ब्लॉकांे के आवंटन को मंजूरी दी थी और इनमंंे से चार के लिए अनुबंध पर 30 अगस्त को दस्तखत हुए।

मुंबई बेसिन के गहरे समुद्र के एमबी-डीडब्ल्यूएन-2010-1 ब्लॉक के लिए उत्पादन भागीदारी करार पर दस्तखत बीजी एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन लि. के गठजोड़ तथा बीएचपी बिलिटन पेट्रोलियम :अंतरराष्ट्रीय उत्खनन: लि. द्वारा किए गए। इसके साथ ही नेल्प के नौवें दौर के तहत 19 ब्लॉकांे का आवंटन तथा उनके लिए पीएससी पर दस्तखत हो चुके हैं। नेल्प की आठवंे दौर की बोली के तहत 235 ब्लॉक आवंटित किए गए थे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement