कंेद्रीय मंत्री एवं आंध्र प्रदेश में पार्टी मामलों के प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद ने आज यहां पार्टी नेताओं से विभिन्न मुद्दों पर सलाह मशविरा किया।
आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोत्स सत्यनारायण, पार्टी राज्यसभा सदस्यों केवीपी रामचंद्र राव, वी हनुमंतराव, पार्टी के कई विधायकांे और उनसे मुलाकात की और पार्टी मामलों पर चर्चा की।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि यद्यपि यह अटकल लगायी जा रही थी कि राज्य में कांग्रेेस समन्वय समिति की बैठक आजाद की राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान होगी लेकिन इसकी संभावना नहीं है।
समन्वय समिति में आजाद के अलावा मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री सी दामोदर राजनरसिम्हा, पार्टी राज्यसभा सदस्य चिरंजीवी, वरिष्ठ कांग्रेस सांसद के एस राव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी श्रीनिवास और पूर्व मंत्री मोहम्मद अली शब्बीर शामिल हैं।