ब्रिटेन में अपने पालतू कुत्ते को भूखा रखने वाली महिला जेल की सजा से तो फिलहाल बच गयी लेकिन उसे जीवन भर पालतू जीव नहीं रखने की सजा मिली है।
स्टॉसी लाकहस्र्ट :27: ने अपने कुत्ते को छोटे पिंजड़े में भूखे रखा। कुत्ते की मौत हो गयी थी। उसे लंबे समय तक भूखा रखा गया था।
डेली मेल की खबर के अनुसार लाकहस्र्ट को 20 सप्ताह की निलंबित सजा सुनायी गयी। उसके पार्टनर पाल ब्रुन्सडेन को भी 20 हफ्ते की सजा सुनायी गयी है।