देश मंे दूरदर्शन की स्थापना के 53 वीं वर्षगाठ के मौके पर जालंधर केंद्र कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन करेगा, जिसमें तीन भाषाओं के कवि एवं शायर भाग लेंगे।
जालंधर दूरदर्शन केंद्र के निदेशक ओम गौरी दत्त शर्मा ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दूरदर्शन के स्थापना दिवस के मौके पर यहां कवि सम्मेलन, मुशायरा और अन्य हास्य कार्यक्रम करने का निर्णय किया है।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 14 और 15 सितंबर को करायेंगे। 14 सितंबर को शाम सात बजे से रात नौ बजे तक और 15 सितंबर को शाम सात बजे से रात दस बजे तक इन कार्यक्रमों का दूरदर्शन पंजाबी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसमंे देश भर से हास्य कवि, हास्य कलाकार और शायरों को बुलाया जा रहा है।