राजस्थान सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कालेज से सम्बद्ध रेजिडेंट चिकित्सकों का छह महीने का वेतन उनके खाते में जमा करने की मांग मंजूर करने के बावजूद रेजिडेंट चिकित्सक आज दूसरे दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहे।
रेजिडेंट चिकित्सकों के अवकाश पर रहने के कारण छह मेडिकल कालेज से सम्बद्ध अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रही।
सूत्रों ने बताया कि सरकार ने रेजिडेंट चिकित्सकों को बकाया वेतन देना कल रात ही मंजूर कर लिया, रेजिडेंट अब अन्य मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर है। उन्हांेने कहा कि सामूहिक अवकाश पर गए चिकित्सक जिद छोड़कर शीघ्र काम पर लौटे।
गौरतलब है कि रेजिडेंट चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण राज्य के जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर मेडिकल कालेज से सम्बद्ध अस्पतालों के रेजिडेंट चिकित्सक कल से सामूहिक अवकाश पर होने के कारण चिकित्सा सेवा अस्त व्यस्त हो गई है। सभी अस्पतालों में आज भी जरूरी आपरेशन टाले गये है।
जयपुर रेजिडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा प्रहलाद जाखड ने कहा हम सरकार से वेतन का आदेश जारी करे और परीक्षा प्रणाली में सुधार के बाद ही काम पर लौटने का निर्णय करेंगे।