हॉलीवुड की दिलकश अदाकारा एम्मा वाटसन ने कहा है कि दो साल पहले जब मैने अपने बाल छोटे करवा लिये थे उस समय हमारे पुरूष मित्रों को यह बात रास नहीं आयी थी।
डेली मिरर की खबरों के मुताबिक, हैरी पॉटर श्रृंखला में हरमियोन गारनेर की भूमिका निभा कर मशहूर होने वाली 22 वर्षीर्य अभिनेत्री ने बताया कि जब मैंने अपने बाल छोटे करवाये थे तब वास्तव में मैं सहज और आत्मविश्वासी महसूस कर रही थी।
उन्होंने कहा कि बेशक, पुरूष लंबे बाल पसंद करते हैं इसमें कोई दोमत नहीं है। मेरे ईद-गिर्दर् के लड़कों ने मुझसे कहा कि तुमने ऐसा क्यों किया। वह ऐसे बताते थे जैसे मैंने कोई गलती की हो। लेकिन वास्तव में मुझे अच्छा लग रहा था। मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि आप क्या सोच रहे हैं।