शिक्षाविद अजाइब सिंह ने आज राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य के रूप में शपथ ली।
पंजाब लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सिंह ने हाल में पंजाब विश्वविद्यालय में लाइफ लांग लर्निंग एंड एक्सटेंशन विभाग के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया था।
उन्होंने आयोग के अध्यक्ष वजाहत हबीबुल्लाह की मौजूदगी में तीन साल के कार्यकाल के लिए शपथ ली।