Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार गुड़गांव में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा
'

गुड़गांव में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा

PTI

- September,06 2012 8:03 PM IST

हरियाणा के गुड़गांव स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्रा की मौत के बाद छात्र आज हिंसा पर उतारू हो गए और उन्होंने वाहनों के शीशे तोड़ दिए एवं कॉलेज की एक बस में भी आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि 19 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद छात्र शोकसभा में जुटे थे। कंप्यूटर साइंस विभाग की एक छात्रा कॉलेज परिसर में कल बेहोश हो गयी थी और अस्पताल ले जाए जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया।

छात्रों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल ले जाने में हुयी देरी के कारण छात्रा की मौत हुयी जबकि कॉलेज प्रबंधन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

सरकारी चिकित्सक दीपक माथुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि छात्रा को दिल का दौरा पड़़ा और कुछ मिनटों में ही उसकी मौत हो गयी।

उधर कालेज प्रबंधन ने इस घटना में किसी भी असामाजिक तत्व के शामिल होने से इनकार किया और कहा कि कॉलेज ने छात्रों के खिलाफ कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दर्ज करायी है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement