Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार छात्र वीजा विवाद की अलोचना, भारतीय छात्रों की संख्या हो रही है कम
'

छात्र वीजा विवाद की अलोचना, भारतीय छात्रों की संख्या हो रही है कम

PTI

- September,04 2012 7:23 PM IST

ब्रिटेन की संसद की लोक लेखा समिति ने आज छात्र वीजा प्रणाली पर हंगामे की आलोचना की जबकि लंदन मेट्रोपालिटन यूनिवर्सिटी

समिति ने छात्र वीजा को सख्त बनाने की कोशिश की आलोचना की है और कहा कि इन्हें ठीक से तैयार नहीं किया गया और इससे विवाद पैदा हो रहा है।

यूके बार्डर एजेंसी ने एलएमयू का लाईसेंस पिछले हफ्ते गंभीर और प्रणालीगत दोष के कारण रद्द कर दिया था।

इस फैसले से 359 भारतीय छात्र प्रभावित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय में करीब 2,600 गैर यूरोपीय छात्र पढ़ते हैं।

इस बीच भारतीय छात्रों का इस महीने शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के लिए ब्रिटेन आना बहुत कम हो रहा है। लंदन स्कूल आफ इकानामिक्स में आने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 20 फीसद की कमी आई है जबकि यही हाल ब्रिटेन के कई विश्वविद्यालयों का रहा।

लंदन स्कूल आफ इकानामिक्स में छात्रों की संख्या में कमी से स्पष्ट है कि ब्रिटेन द्वारा अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर नए प्रतिबंध से नामी-गिरामी संस्थानों पर भी असर हो रहा है।

भाषा

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement