झारखंड की रणजी टीम के लिए चुने गए 25 संभावित खिलाडि़यों का यहां कीनन स्टेडियम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी शिविर चल रहा है।
यह दूसरा शिविर है जो आठ सितंबर तक चलेगा। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ :जेएससीए: के निदेशक :अकादमी: तारक सिन्हा ने प्रेट्र से कहा कि तीसरे शिविर का आयोजन नवंबर में रणजी सत्र की शुरूआत से पहले किए जाने की संभावना है।
पहले अनुकूलन शिविर का आयोजन पिछले माह किया गया था।
सिन्हा ने कहा कि खिलाडि़यों को एक लक्ष्य दिया गया है और उन्हें शिविर के तीसरे चरण में इसे हासिल करने को कहा गया है। उन्होंने साथ ही बताया कि खिलाडि़यों के बीच आपस में कुछ मैत्री मैच होंगे जबकि अंडर 25 टीम के खिलाफ भी कुछ मैच खेले जाएंगे।