वैग्यानिकों का कहना है कि फार्मूजा-1 में कारों की दौड़ में उपयोग होने वाली डिजाइन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कान के क्षतिग्रस्त पर्दे की मरम्मत में की जा सकती है।
नई चिकित्सा प्रक्रिया से इलाज कराने वाले ब्रिटेन के तीन मरीजों की श्रवण शक्ति लौट गई। इस प्रक्रिया में कान के पीछे से मांस का छोटा सा हिस्सा ले कर कान के पर्दे की ठीक-ठीक प्रतिकृति तैयार की जाती है।
वैसे तो इस तरह के आपरेशन 1970 दशक से ही किए जाते रहे हैं, सर्जन अभी तक ठीक-ठीक प्रतिकृति बनाने के लिए मशक्कत करते रहे हैं।
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार अब रेसिंग में हिस्सा लेनी वाली कारों की डिजाइन तकनीक का इस्तेमाल कर इंजीनियरों ने कान के पर्दे के लिए आदर्श सांचा बनाया है।