फ्रांस के राजनयिकों ने इस साल देश के सबसे बड़े राजनीतिक घोटाले में जांचकर्ताओं की मदद के लिए चीन आए फ्रांस के एक नागरिक से मुलाकात की। उसे कंबोडिया में हिरासत से रिहा किया गया है।
दूतावास नीति का हवाला देकर पहचान जाहिर नहीं करने की बात कहते हुए प्रवक्ता ने कहा कि बीजिंग में फ्रांसीसी दूतावास के कर्मचारियों ने पेटरिक डीवीलर्स के साथ सप्ताहांत में मुलाकात की और लगातार उसके साथ संपर्क में है।
खबरें है कि डीवीलर्स का बो शिलाई के साथ करीबी संबंध था। भ्रष्टाचार के आरोपों में उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। बो की पत्नी गू कैलाई पर ब्रिटिश कारोबारी नील हेवुड की हत्या में संलिप्तता का आरोप है।
कथित तौर पर वास्तुविद डीवीलर्स ने उत्तरीपूर्वी चीनी शहर दलियान की बुनियादी व्यवस्था सुधारने में मदद की थी। 1990 के दशक में बो उस समय शहर के मेयर हुआ करते थे।