जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आज एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि जिले में नौशेरा के नरिया में यह हादसा हुआ। वाहन राजौरी से जम्मू जा रहा था।
इस हादसे में हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की मौत हो गयी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।