बड़गाम जिले के अधिकारियों ने धोखाधड़ी की गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल रहने वाले नौ भूमि दलालों के कार्यालयों को जब्त कर लिया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बडगाम जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिये गये निर्देश पर कार्रवाई करते हुए राज्य के राजस्व विभाग के अधिकारियों के विशेष दस्ते और पुलिस विभाग ने कल कार्यालय को जब्त कर लिया।
उन्होंने बताया कि भूमि दलाल जिले में भूमि मामलों में काम कर धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल पाये गये।