Advertisement
ICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?बजाज फिनसर्व के बोर्ड से हटेंगे राजीव बजाज, ऑटो कारोबार पर बढ़ाएंगे फोकसचांदी में अभी और गिरावट का खतरा, लेकिन लंबी अवधि में मिल सकता है 150% तक रिटर्नSpaceX ला रही है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, भारतीय निवेशक कैसे कर पाएंगे निवेश?अमेरिका-ईरान तनाव से भारत को झटका, Fitch ने FY27 ग्रोथ अनुमान 6.4% कियाTCS को AI में दिख रहे हैं 5 बड़े मौके, निवेशकों के लिए अहम संकेत
अन्य समाचार मिल मांग बढने से चुनिंदा खाद्य तेल मजबूत
'

मिल मांग बढने से चुनिंदा खाद्य तेल मजबूत

PTI

- July,17 2012 10:03 AM IST

वैश्विक तेजी के बीच वनस्पति मिलो और फुटकर कारोबारियों की मांग बढने से दिल्ली थोक तेल तिलहन बाजार में आज चुनिंदा खाद्य तेलों में 50 रूपये क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गयी ं

सीमित कारोबार के दौरान छिटपुट लिवाली के चलते अखाद्य तेलों के भाव पूर्वस्तर पर अपरिवर्तित बंद हुए ।

अमेरिका में गर्म मौसम के कारण उत्पादन प्रभावित होने की आशंका के चलते वेश्विक बाजार में सोयाबीन के भाव चार साल के उच्चस्तर तक जा पहुंचे । इससे वैश्विक बाजार में पाम आयल के भाव तीन सप्ताह की उंचाई को छूं गये । जिसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पडा ।

मलेशियाई डेरिवेटिव एक्सचेंज में सितम्बर डिलीवरी सौंदों में पाम आयल के वायदा भाव 2 ़8 प्रतिशत चढकर 991 डालर टन हो गये ।

बाजार सूत्रों के अनुसार आगामी त्योहारी मौसम के मद्देनजर वनस्पति मिलो और फुटकर कारोबारियों की लिवाली के चलते थोक बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी आई ।

मूंगफली मल डिलीवरी तेल गुजरात और सरसों एक्सपेेंलर तेल दादरी के भाव 50 रूपये की तेजी के साथ क्रमश: 11850 रूपये और 8100 रूपये क्विंटल बंद हुए ।

तिल और बिनौला मिल डिलीवरी तेल हरियाणा के भाव 50 रूपये की तेजी के साथक ्रमश: 8250 रूपये और 6450 रूपये क्विंटल बंद हुए ।

पामोलीन आरबीडी और पामोलीन काडंला तेल के भाव 50 रूपये की तेजी के साथ क्रमश: 8200 रूपये और 7750 रूपये क्विंटल बंद हुए । कच्चा पाम तेल एक्स काडंला के भाव 50 रूपये चढकर 7500 रूपये क्विंटल बंद हुए ।

सोयाबीन रिफाइंड मिल डिलीवरी इंदौर ओर सोयाबीन डिगम काडंला के भाव 50 रूपेय की तेजी के साथ क्रमश: 8000 रूपये और 7550 रूपये क्विंटल बंद हुए ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement