Advertisement
RBI का बड़ा प्रस्ताव: अब एक ही जमा श्रेणी पर ग्राहकों को अलग-अलग ब्याज दे पाएंगे बैंकरुपये की गिरावट से बदले अमीरों के सुर! डॉलर पर फिदा हुए देश के धनाढ्य, विदेश में निवेश की मची होड़MSCI EM इंडेक्स के टॉप 10 शेयरों में एक भी भारतीय कंपनी नहीं, पिछले दो दशकों में पहली बार हुआ ऐसापेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेज, मई में रिकॉर्ड 11% हुई हिस्सेदारीतेल कंपनियों को मामूली राहत: ईंधन के दाम बढ़ने से OMC का घाटा हुआ कम, पर चुनौती अभी भी बरकरार12वीं के नतीजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, परीक्षा प्रबंधन और रुके हुए रिजल्ट को लेकर CBSE से मांगा जवाबभाजपा के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन का एकजुटता का संकल्प, ममता बोलीं: आपसी बयानबाजी से बचें विपक्षी दलमोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशव्यापी जश्न मनाएगा NDA, बुधवार को दिल्ली में जुटेंगे गठबंधन के सभी नेतापश्चिम एशिया में दोबारा भड़की युद्ध की आग: भारत ने जताई गहरी चिंता, भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाहईरान-इजरायल तनाव से हिला फॉरेक्स मार्केट, एक ही दिन में 0.8% टूटकर 95.71 पर पहुंचा रुपया
अन्य समाचार आठ अगस्त को पर्दे पर आयेगी गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट टू
'

आठ अगस्त को पर्दे पर आयेगी गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट टू

PTI

- July,17 2012 5:04 AM IST

अपनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की शानदार सफलता से खुश निर्देशक अनुराग कश्यप का कहना है कि वह फिल्म के प्रदर्शन से बहुत संतुष्ट हैं और उन्होंने कभी भी 100 करोड़ की कमाई को अपना लक्ष्य नहीं बनाया।

गैंग्स ऑफ वासेपुर सामाजिक-राजनीतिक घटनाक्रमांे को इकट्ठा पिरोकर दिखाने वाली कहानी है। इसके निर्माता निर्देशक और सह लेखक भी अनुराग कश्यप ही हैं। फिल्म का दूसरा भाग आठ अगस्त को पर्दे पर आयेगा।

फिल्म की सफलता पर आयोजित पार्टी में अनुराग ने संवाददाताओं को बताया, लोगों को फिल्म पसंद तो आयी है पर पहले तीन दिन इसने ज्यादा कमाई नहीं की थी। अब यह मेरी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है।

उन्होंने कहा कि फिल्म के साथ कई ऐसी चीजे जुड़ी हैं जो इसके खिलाफ हैं जैसे इसका दो भागों में होना, इसकी भाषा और साथ ही वयस्क प्रमाण पत्र।

फिल्म में मनोज वाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दकी, हुमा करैशी, रिचा चड्ढा, रीमा सेन और तिग्मांशु धूलिया का परिपक्व अभिनय है।

अनुराग ने कहा कि उन्होंने कभी भी 100 करोड़ की कमाई को लक्ष्य नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि अगर यह इस मुकाम तक पहंुचती है तो अच्छा होगा और अगर ऐसा नहीं भी होता है तो ठीक है। अनुराग केवल इतना चाहते हंै कि इस फिल्म से जुडे़ हर व्यक्ति को मुनाफा पहंुचे।

उन्होंने बताया कि फिल्म को बनाने में 18 करोड़ का खर्चा आया था और अब तक यह 27 करोड़ रूपये कमा चुकी है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement