जर्मनी के शोधकर्ताओं को अमेरिका का 16 वीं सदी का दुर्लभ प्रारंभिक मानचित्र मिला है।
म्यूनिख के लुडविग मैक्समिलियन विश्वविद्यालय ने आज कहा कि पुस्तकालय के कर्मचारी को मार्टिन वाल्डसीम्यूलर के लघु मानचित्र की प्रति मिली है। यह मानचित्र 38 सेंटीमीटर लंबा और 27.5 सेंटीमीटर चौड़ा है। यह मानचित्र की उन केवल पांच ग्यात प्रतियां में एक है जिसे ग्लोब के मानचित्र से मिलाया जा सकता है।
वाल्डसीम्यूलर का मानना था कि इतालवी यात्री अमेरिगो न कि क्रिस्टोफर कोलंबस ऐसा पहला यूरोपीय नागरिक था जिसने अमेरिका की खोज की और उसीपर उसका नाम अमेरिका पड़ा।
एपी