सप्ताहभर चलने वाले सैन फर्मिन सांड़ों की दौड़ महोत्सव के दूसरे दिन आज पैंपलोना मंे दौड़ का मजा ले रहे लोगों के बीच सांड़ घुस आए जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
इस महोत्सव के दूसरे दिन आमतौर पर काफी भीड़ रहती है और इस दिन पारंपरिक रूप से मिउरा प्रजाति के सांड़ दौड़ते हैं।
अस्पताल के प्रवक्ता डाक्टर इग्नासिया इरिबारेन ने कहा कि इस दौड़ में भाग लेने वाले कई लोगों को मामलूी चोटें आई हैं और केवल एक व्यक्ति को गहरी चोट है।
अधिकारियों ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सांड के सींग लगने से घायल नहीं हुआ है।