बैंकों के कर्ज, जमा में दहाई अंक की वृद्धि बरकरार
| PTI / July 18, 2019 | | | | |
एक साल पहले की इसकी अवधि में बैंकों की ओर दिया कर्ज 86,566 अरब रुपये जबकि बैंकों में जमा 1,14,883 अरब रुपये पर था।
इससे पहले 21 जून को समाप्त पखवाड़े में बैंक कर्ज 12 प्रतिशत बढ़कर 96,485 अरब रुपये और जमा 10.02 प्रतिशत बढ़कर 1,24,905 अरब रुपये पर था।
मई तक गैर - खाद्य कर्ज सालाना आधार पर बढ़कर 11.1 प्रतिशत से 11.4 प्रतिशत हो गया।
मई में व्यक्तिगत ऋण (पर्सनल लोन) की वृद्धि गिरकर 16.9 प्रतिशत रह गई। एक साल पहले इसी महीने यह 18.6 प्रतिशत थी।
सेवा क्षेत्र को दिए गए कर्ज में वृद्धि भी सुस्त होकर मई में 14.8 प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी महीने यह 21.9 प्रतिशत थी।
कृषि एवं उससे संबंद्ध गतिविधियों के लिए दिए कर्ज में वृद्धि 7.8 प्रतिशत रही।
भाषा
|