दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने आज एक स्थानीय अदालत को बताया कि मुंबई हमले के आरोपी अबु जंदल से राष्ट्रीय जांच एजेंसी
मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विनोद यादव ने एनआईए को जंदल की हिरासत देने की मांग से जुड़ी याचिका पर फैसला स्थगित किया क्योंकि संघीय जांच एजेंसी ने कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त रूप से की गई पूछताछ आठ जून को इस संदिग्ध आतंकवादी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से संबंधित नहीं थी।
एनआईए की ओर से जंदल के खिलाफ धमाकों के लिए विस्फोटक लाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
एनआईए ने कहा कि उसने दिल्ली पुलिस की हिरासत में मुंबई हमले की साजिश को लेकर जंदल से पूछताछ की थी। साल 2008 में हुए इस हमले में पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड हेडली की भी संलिप्तता थी।
जारी भाषा