टेक्सास में बच्चे सहित पांच लोग घर में मृत मिले
| PTI / February 12, 2019 | | | | |
पोक काउंटी के शेरिफ अधिकारियों ने बताया कि दो पुरुष घर के अंदर मृत मिले। बच्चे और दो महिलाओं के शव घर के बाहर पड़े थे।
चीफ डिप्टी बिरोन लियोंस ने बताया कि मृतकों की पहचान एश्ले डेलैनी और उसके पति रैंडी होर्न के रूप में हुई है। डेलैनी के दादा-दादी कैरोल्स और लिंडा डेलैनी भी मृतकों में शामिल हैं।
मृत बच्चे की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
लियोंस ने कहा कि वहां एक महिला सुरक्षित मिली जो शयनकक्ष की कोठरी में बंद थी।
इस महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे जगी। उसने गोली चलने जैसी आवाज सुनी। उसने अपने बेटे को बुलाया जिसने सुबह करीब साढ़े दस बजे अधिकारियों को सूचना दी।
|