उत्तर, पश्चिम भारत की तुलना में 2018 में दक्षिणी शहरों में मकान बिक्री अधिक हुई
| PTI / February 11, 2019 | | | | |
रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी शहरों में मकान बिक्री में कुल मिलाकर 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके मुकाबले उत्तरी क्षेत्र में बिक्री में 18 प्रतिशत और पश्चिम में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
पिछले साल की तुलना में नए मकानों की आपूर्ति 2018 में 77 प्रतिशत बढ़कर 67,850 इकाई पर पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में नए मकानों की आपूर्ति में सिर्फ 15 प्रतिशत जबकि पश्चिमी भारतीय शहर मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे में कुल मिलाकर 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
एनारॉक ने पाया कि शीर्ष सात शहरों में नहीं बिके मकानों की संख्या 6.73 लाख रही, इसमें दक्षिणी शहरों की हिस्सेदारी सिर्फ 19 प्रतिशत है। वहीं, एनसीआर की अकेले इसमें करीब 28 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
|