चंबल फर्टीलाइजर ने कोटा का यूरिया संयंत्र बंद किया | भाषा / नई दिल्ली February 09, 2015 | | | | |
चंबल फर्टीलाइजर ऐेंड केमिकल्स ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 के लिए सरकार की प्रतिकूल नीतियों के चलते उसने राजस्थान के कोटा जिला स्थित अपना एक यूरिया संयंत्र बंद कर दिया। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि उसने आठ फरवरी से संयंत्र बंद कर दिया है और मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल 2015 के पहले सप्ताह में इसके फिर से चालू होने की उम्मीद है।
शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा गया है, 'सरकार की प्रतिकूल नीतियों के कारण संयंत्र बंद करना आवश्यक हो गया था।' कंपनी ने कहा है कि कारखाना बंद रहने के दौरान संयंत्र की मरम्मत एवं रख-रखाव का काम चालू रहेगा। उद्योग जगत, नई निवेश नीति में संशोधन किए जाने की प्रतीक्षा में है, ताकि तय सीमा से अधिक उर्वरक उत्पादन भी कंपनियों के लिए वहनीय बन सके। चंबल फर्टीलाइजर के दो उर्वरक संयंत्र हैं, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 20 लाख टन सालाना है।
|