ऑडी ने 2014 के दौरान देश में रिकॉर्ड 10,851 कारें बेचीं | भाषा / नई दिल्ली January 08, 2015 | | | | |
जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने 2014 के दौरान देश में रिकॉर्ड 10,851 कारों की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है। इससे पिछले साल कंपनी ने देश में कुल 10,002 कारें बेची थीं। ऑडी के (भारत) प्रमुख जॉय किंग ने एक बयान में कहा, 'हम बहुत उत्साहित है कि हम भारतीय बाजार में लगातार दो साल से 10,000 से अधिक कारें बेच रहे हैं। हम भारतीय बाजार में लगातार वृद्धि की रफ्तार बनाए हुए हैं।' उन्होंने बताया कि उपभोक्ता मांग से पिछली तिमाही में कंपनी ने कुल 3,044 कारें बेचीं, जो पिछले साल इसी तिमाही से 17 प्रतिशत अधिक है।
|