स्टेवेल हॉस्पिटैलिटी समूह 2017 तक 18 नए होटल खोलेगा | भाषा / नई दिल्ली October 19, 2014 | | | | |
आस्ट्रेलिया की स्टेवेल हॉस्पिटैलिटी ग्रुप की 2017 तक 18 नए होटल खोलने की योजना है। समूह इसमें करीब 2 करोड़ डॉलर निवेश करेगा। फिलहाल समूह के भारत में दो होटल हैं और वह मुंबई, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, गोवा, जयपुर, बेंगलूर, चेन्नई के साथ हैदराबाद, कोलकाता, विशाखापत्तनम तथा अहमदाबाद जैसे शहरों पर ध्यान दे रहा है। स्टेवेल हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के मुख्य कार्यपालक तथा प्रबंध निदेशक सिमोन वान ने कहा कि 'हमने 2017 तक अपने होटलों की संख्या बढ़ाकर 20 करने की योजना बनाई है। यह 2017 तक वैश्विक स्तर पर होटलों की संख्या 100 पहुंचाने की योजना का हिस्सा है। फिलहाल हमारे दो होटल हंै। इसमें एक जयपुर तथा एक गुडग़ांव में है।' निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह करीब 2 करोड़ डॉलर (120 करोड़ रुपये) रहेगा।
|